बागेश्वर ब्रेकिंग : कपकोट क्षेत्र में सब्जी ले जा रही पिकअप खाई में गिरी, चालक की मौत, एक घायल

0
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ से प्रभारी चिकित्साधिकारी व रेडियोलॉजिस्ट हटाए
कई रोज से बंद मकान में मिली बुजुर्ग की लाश

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र के अंतरगत मुनार बाबरी बैंड के पास सब्जी से लदी पिकअप वाहन के पलट जाने से वाहन में सवार चालक की मौत हो गई जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया है। घटना आज सुबह दस बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के क्षेत्र के मुनार बाबरी बैंड के पास सब्जी लेकर जा रहे जला रही पिकअप संख्या यूके 02 सीए—0380 अचानक खाई में पलट गई। हादसे के वक्त उक्त वाहन में दो लोग सवार थे।


ADVERTISEMENTS

हादसे के वक्त वाहन को केदार सिंह अधिकारी पुत्र सोबन सिंह अधिकारी चला रहा था। 32 वर्षीय केदार सिंह सूपी का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में बैठा तरसाल का 25 वर्षीय त्रिभुवन सिंह टाकुली पुत्र मोहन सिंह टाकुली हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now

सीएनई मीडिया हाउस की दैनिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दूसरे दिन के सवाल देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/
ADVERTISEMENTS