बागेश्वर न्यूज : पढ़िये, घर में लगी आग और लोग क्यों कोस रहे बीएसएनएल को

0

बागेश्वर। कपकोट में आज एक घर में आग लग गई। लाखों का सामान जल गया। समय रहते फायर ब्रिगेड को सूचना मिलती तो नुकसान को कुछ कम किया जा सकता था। सूचना तब मिलती जब बीएसएनएल में नेटवर्क ठीक होता। मालूम हो कि कपकोट क्षेत्रवासी लम्बे समय से बीएसएनएल की सेवा बाधित होने से परेशान हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों को कई बार इस संबंध में अवगत कराया। बीएसएनएल के अधिकारियों के कानों में जूं न रेंगनी थी ना ही रेंगी। आज बीएसएनएल की सेवा 4 जिलों में बाधित है। सुबह से ही बीएसएनएल में नेटवर्क गायब हैं।


ADVERTISEMENTS

आज कपकोट नगर पंचायत वार्ड-2में दीपक जोशी पुत्र हर दत्त जोशी के घर में दोपहर भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाई। कई लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देनी चाही परन्तु नेटवर्क न होने के कारण फोन नहीं लग पाया। बागेश्वर में फायर विभाग को सूचना करने के बाद कपकोट में वायरलैस के द्वारा दमकल विभाग कपकोट को सूचित किया गया। तब तक गांव वालों ने आग बुझा ली थी। दीपक जोशी ने बताया की करीब एक लाख के करीब नुकसान हुआ है वहीं सभासद तनुज तिरूवा ने मौके पर जाकर विभाग को मुआवजा देने को कहा।

उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now

सभासद तनुज तिरूवा ने बताया की आज मोबाइल नेटवर्क सेवा यदि ठीक होती तो एक बड़े नुकसान को बचाया जा सकता था। वहीं फायर विभाग व कपकोट पुलिस मौके पर पहुंची फायर विभाग के प्रभारी शत्रुघ्न सिंह ने बताया की आज नेटवर्क न होने के कारण उन्हें बागेश्वर मुख्यालय से वायरलेस के माध्यम से सूचना मिली।

ADVERTISEMENTS