HomeAccidentBageshwar News: कपकोट में सरयू नदी में बहा 8 वर्षीय बालक,...

Bageshwar News: कपकोट में सरयू नदी में बहा 8 वर्षीय बालक, तलाश जारी

सावन के पहले सोमवार पर बड़ा हादसा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कपकोट स्थित शिवालय मंदिर के समीप सरयू नदी में एक 8 वर्षीय बालक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। बच्चे की तलाश के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, लाहुर गांव निवासी 8 वर्षीय राकेश अपने परिजनों के साथ शिवालय मंदिर पहुंचा था। इसी दौरान वह सरयू नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में सघन खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका था और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी था।

लगातार हो रही बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि नदी किनारे जाने से बचें, बच्चों पर विशेष नजर रखें तथा किसी भी प्रकार का अनावश्यक जोखिम न उठाएं। सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments