HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : लीसा गढ़ान, ढुलाल का भुगतान नहीं होने पर भड़के ठेकेदार

बागेश्वर : लीसा गढ़ान, ढुलाल का भुगतान नहीं होने पर भड़के ठेकेदार

ADVERTISEMENTS

✒️ कलक्ट्रेट में नारेबाजी-प्रदर्शन

बागेश्वर। लीसा गढ़ान, ढुलाल का भुगतान नहीं होने पर लीसा ठेकेदारों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज ठेकेदारों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। वन विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उनके भुगतान का बजट विभाग अन्य कार्यों पर खर्च कर रहा है। भुगतान नहीं होने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

लीसा ठेकेदार सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने पिछले साल जिले में लीसे का गढ़ान तथा ढुलान कार्य किया, लेकिन अभी तक उन्हें इसका भुगतान नहीं हो पाया है। वन विभाग उनकी उपेक्षा कर रहा है। बजट आने पर उन्हें नाममात्र का भुगतान दिया जाता है, जबकि उनके बजट को अन्य कार्यों में खपाया जा रहा है।

विभाग ने उन्हें लीसा मोटर रोड डिपो में जमा करने के आदेश गत वर्ष अक्टूबर में दे दिया था। आदेश के बाद सभी ठेकेदारों ने लीसा डिपो में जमा कर दिया है। भुगतान के अभाव में अब उनके सामने श्रमिकों, खच्चारों आदि का भुगतान करने की चुनौती बनी हुई है। इसके अलावा आने वाले दिनों में नया लीसा का कार्य भी शुरू किया जाना है। भुगतान नहीं होने से ठेकेदार परेशान हैं। उनके सामने कारोबार के साथ घर चलाने की समस्या खड़ी हो गई है। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दभी दी है। इस मौके पर लीलाधर पांडे, टीका राम, विशन दत्त, दयाल चौबे,जगदीश सिंह रावत, मोहन रावत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments