DehradunNainitalUttarakhandWeather

हल्द्वानी में सुबह बारिश से राहत, पढ़ें आज का मौसम अपडेट

Haldwani News | उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक, आज 20 जून को पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ आंधी तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हल्द्वानी में गुरुवार की सुबह कुछ इलाकों में बारिश से मौसम में ठंडक रही। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से उमस बढ़ने से गर्मी का भी एहसास रहा। बुधवार की देर रात हल्द्वानी शहर में बारिश होने से तापमान में गिरावट आने लगी थी। इससे रात में ठंडक होने लगी। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के करीब रहा। वहीं सुबह के समय भी शहर के ग्रामीण इलाकों में करीब आधा घंटा तक बारिश होने से मौसम ठंडा रहा। जबकि शहरी क्षेत्र में कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
error: Content is protected !!
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती