HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : जिला कांग्रेस इकाई ने मनाया स्थापना दिवस

बागेश्वर : जिला कांग्रेस इकाई ने मनाया स्थापना दिवस

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। जिला कांग्रेस इकाई ने राज्य स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सुनील भंडारी व सभासद मुन्ना पांडेय का घर वापसी पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों के घर वापसी से पार्टी पहले से और अधिक मजबूत होगी।

सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने बताया कि राज्य आंदोलनकारियों की शहादत के चलते राज्य की स्थापना हुई है। उनके सपनों के राज्य को बनाया जाएगा। आज महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। किसानों को छल गया है। विकास के नाम पर झूठ बोला जा रहा है। जिले की सड़कों का हाल खराब है। अनगिनत गड्ढ़ों से दुर्घटनाओं का भय बना हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों का टोटा है। अस्पतालों की स्थिति भी ठीक नहीं है। जिला अस्पताल राज्य को 21 वर्ष पूरे होने के बाद ही रेफर सेंटर बना हुआ है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि कांग्रेस के समय के स्वीकृत सड़कों और अन्य योजनाओं को भाजपा अपना बता रही है। रसोई गैस के दाम एक हजार रुपये पहुंच गए हैं। पेट्रोल, डीजल लगातार बढ़ रहा है। जनता जर्नादन ऐसे शासन से अब परेशान हो गई है। कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों के बीच जाना है। उन्हें कांग्रेस की नीतियां बतानी हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी भैरवनाथ टम्टा ने कहा कि महंगाई से गरीब परिवारों पर संकट पैदा हो गया है। सभी की नजरें अब कांग्रेस पर हैं।

इस दौरान पार्टी में वापस लौटे पूर्व पालिकाध्यक्ष भंडारी, सभासद पांडेय को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर धीरज कोरंगा, बालकृष्ण, गीता रावल, अर्जुन भट्ट, किशन कठायत, रंजीत दास, महेश पंत, बहादुर बिष्ट, विनोद पाठक, कवि जोशी, हरीश ऐठानी, आलम मेहरा, रिजवान खान, मदन सिंह मेहता, जयदीप कुमार, कमलेश जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments