HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : लापता महिला का तीन हफ्ते बाद क्षत विक्षत शव मिला

बागेश्वर : लापता महिला का तीन हफ्ते बाद क्षत विक्षत शव मिला

सीएनई रिपोर्टर बागेश्वर | विगत तीन सप्ताह से लापता महिला का शव क्षत विक्षत हालत में गांव के जंगल से बरामद हुआ है। जंगली जानवरों ने शव को क्षत-विक्षत किया। कोतवाली पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घटना की हर दृष्टि से जांच प्रारंभ कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

तहसील क्षेत्र अंतर्गत सात-दाड़िमठौक निवासी दुर्गा देवी ऊर्फ दुर्गुली पत्नी स्व. मोहन सिंह (75) बीते तीस जनवरी से लापता थी। स्वजन ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि वह बिना बताए घर से चली गई है। गुरुवार को बिनसर के जंगल घास लेने गईं महिलाओं ने झाड़ियों में एक के शव देखा।

पुलिस को सूचना दी। अपराह्न बाद शव को रेस्क्यू किया गया। शव पंचनामा आदि के बाद मोर्चरी में रखा गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतका का एकलौता पुत्र महेश बिष्ट पशुपालन करता है। घटना के बाद वह परेशान चल रहा था। उन्होंने बताया कि महिला का शव सड़-गल भी गया है।

इधर, कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। बुजुर्ग महिला के गले, नाक और कान में सोने के आभूषण थे। वह भी सुरक्षित हैं। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग महिला को जंगली जानवर घसीट कर ले जा सकता है। हालांकि यह जांच का विषय है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments