HomeUncategorizedबागेश्वर : 2 लाख से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बागेश्वर : 2 लाख से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। नशे के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान को लेकर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार को दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से कुल 1.20 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2 लाख 2 हजार रूपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर घोड़के ने बताया कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। कोतवाली बागेश्वर की टीम ने नियमित चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। जिनकी पहचान मुकेश गोस्वामी (25 वर्ष) निवासी ग्राम गुलेरा, जिला बागेश्वर और करन कुमार (23 वर्ष) निवासी ग्वालदम, थाना थराली, जिला चमोली के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। साथ ही पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी नीति नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है। आमजन से भी अपील है कि यदि किसी को नशे से संबंधित कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments