HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : विधानसभा चुनाव नजदीक, जनता के बीच आप पार्टी उपाध्यक्ष

बागेश्वर : विधानसभा चुनाव नजदीक, जनता के बीच आप पार्टी उपाध्यक्ष

बागेश्वर। आम आदमी पार्टी के इलेक्शन कैंपेन कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पार्टी की मजबूती के लिए दोगुनी मेहनत करें।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मंगलवार को स्थानीय एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बसंत ने कहा कि आप की सरकार उत्तराखंड के विकास को चार चांद लगाएगी। बिजली, पानी और जवानी को बचाने का काम होगा। बेरोजगारी, महंगाई से लोग त्रस्त हैं। तीसरे विकल्प के रूप में पार्टी पर जनता की नजर है। ऐसे में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है। उन्होंने घर-घर जाकर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि जिले की दोनों विधानसभाओं में आप की जीत सुनिश्चित करानी है।

इस मौके पर जसवंत रौतेला, बिहारी लाल, नीरज बिष्ट, योगी राज, अरविंद बोरा, पंकज कुमार, रवि बिष्ट, मनोज कुमार, ललित, गंगा प्रसाद आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुमान सिंह मेहता, संगठन मंत्री सुंदर धौनी, महेश नगरकोटी, किशन विश्वकर्मा, हर्ष सिंह रौतेला, हीरा रावल, दीपा कांडपाल, उमाशंकर, प्रेम राम टम्टा, कमल टंगड़िया, जीवन चंद्र, वसंत लाल टम्टा, नलव किशोर भट्ट, विजय टम्टा आदि मौजूद थे।

Uttarakhand : यहां पत्नी की अश्लील हरकतों से परेशान है पति, SP से अश्लील वीडियो की जांच करने की मांग

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments