HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : 77 साल के बुजुर्ग ने गटक लिया जहर, मौत

बागेश्वर : 77 साल के बुजुर्ग ने गटक लिया जहर, मौत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कांडाधार निवासी एक 77 साल के बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर के कांडा धार निवासी 70 वर्षीय दलीप राम पुत्र प्रेम राम ने घरेलू कारणों से जहरीला पदार्थ मिलाकर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में किसी ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments