HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : 20 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, कीमत 2...

बागेश्वर : 20 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, कीमत 2 लाख

पंचायत चुनाव से पहले नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस अधीक्षक चन्द्र शेखर घोड़के के बताया कि जनपद में पंचायत चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे जिसके तहत कोतवाली पुलिस आरे पुल के पास से चैकिंग कर रही थी।

इस दौरान वाहन संख्या यूके 01 सी 2291 में हर्षित सिंह पुत्र बिशन सिंह नेगी व संजय उपाध्याय को रोका गया। तलाशी में उनके पास से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बियर मिली। जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली बागेश्वर में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलवन्त सिंह, कांस्टेबल प्रेम राम, मनीष गोस्वामी, पीआरडी देवेन्द्र जोशी, पीआरडी आनन्द राम आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments