बागेश्वर न्यूज : सरयू घाटी के सालिंग पंचायत के लिये खतरा बनी निर्माणाधीन सड़क

0

बागेश्वर। सरयू घाटी के भैसखाली तोक सालिंग ग्राम पंचायत मे निमार्णाधीन सडक से भारी नुकसान हो रहा है। विभाग व प्रशासन को सूचना देने के बाद भी मात्र औपचारिकता पूरी हो रही है।गांव के खेतों में बड़ी बड़ी दरारें दिखायी पड़ रही हैं। ग्रामीणों को डर है कि यहां किसी भी समय आपदा की बडी घटना हो सकती हैं । पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने गांव का दौरा करने के बाद दौरा करने के बाद कहा कि गांव में दो हफ्ते से
बिजली व पेयजल आपूर्ति बन्द है। गांव के लोग भय के साथ लगातार दो हफ्ते से दिन रात गुजारने को मजबूर हैं। उन्होने बताया की विभाग को जानकारी दिये जाने के बाद भी कोई कारवाई नहीं दिख रही है। पूर्व विधायक ने दयाल दयाराकोटी,प्रमोद जोशी, तारा सिह, शोबन सिह ,दुर्गा दयाराकोटी,ललित दयाराकोटी, साथ गांव के आपदा ग्रस्त पीडित परिवारों से मिलकर उन्हें विश्वास दिलाया है कि आपकी हालातों को शाशन प्रशासन को अवगत करा कर समाधान करायेंगे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS