HomeUttarakhandAlmoraबैडमिंटन : युगल में नैनीताल के राजीव खनौलिया व मोहन खंपा विजेता

बैडमिंटन : युगल में नैनीताल के राजीव खनौलिया व मोहन खंपा विजेता

ADVERTISEMENTS

🏸 एकल में अल्मोड़ा के हरीश बिष्ट व नैनीताल की अमिता नेगी ने जीता मुकाबला

🏏 बागेश्वर की टीम ने जीता क्रिकेट का फाइनल

✒️ उ.डि. इंजीनियर्स महासंघ की शीतकालीन वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वाधान में यहां हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्टस स्टेडियम अल्मोड़ा (Hemvati Nandan Bahuguna sports stadium) में शीतकालीन वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के तहत क्रिकेट व बैडमिंटन के शानदार मुकाबले हुए। बैडमिंटन के युगल में नैनीताल के राजीव खनौलिया व मोहन खंपा विजेता रहे। पुरूष एकल में अल्मोड़ा के हरीश बिष्ट व महिला वर्ग में नैनीताल की अमिता नेगी ने जीत दर्ज की। क्रिकेट के फाइनल मैच में विजेता जनपद बागेश्वर एवं उप विजेता जनपद नैनीताल रहा।

प्रतियोगिता का आयोजन 09 दिसंबर से 13 दिसंबर तक हुआ। इसका शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह (IAS) द्वारा किया गया। जिसमें उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, चम्पावत के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

फाइनल मुकाबलों के परिणाम –

🏸 बैडमिंटन के डब्लस (Badminton Doubles) में नैनीताल के ई. राजीव खनौलिया व ई. मोहन खम्पा विजेता, अल्मोड़ा के ई. प्रदीप जोशी व ई. हरीश विष्ट उप विजेता।

🏸 Badminton men’s singles में जनपद अल्मोड़ा के ई. हरीश बिष्ट विजेता एवं जनपद चम्पावत के ई. रिषभ साह उपविजेता रहे।

🏸 Women’s Badminton singles में जनपद नैनीताल की ई. अमिता नेगी विजेता एवं जनपद अल्मोड़ा की ई. रिनी पाण्डेमजी उप विजेता रही।

🏏 क्रिकेट के फाइनल मैच (Cricket Final Match) में विजेता जनपद बागेश्वर एवं उपविजेता जनपद नैनीताल रहा।

आज मंगलवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ऐफोर्ड में संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीसी जोशी, महासंघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एसएस डंगवाल, महासंघ के कुमाऊं मंडल की उपध्यक्ष ई. भावना पंत उपस्थित रही। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक के रूप में ई. बीसी कांडपाल, एवं सदस्यों में ई. जीएस मनराज, ई. रिंकी पांडे, ई. रवि दानी, ई. दीपक जोशी, ई. पीसी पंत, ई. गोविंद नाथ, ई. आलोक ओली, ई. प्रफुल्ल जोशी आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखंड के इन तीन वीर बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments