अल्मोड़ा : भारी बारिश से बीती रात से बंद है बाड़ेछीना—शेराघाट मोटर मार्ग, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें, चायना बार्डर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है यह……
अल्मोड़ा। यहां बीती देर रात हुई जबरदस्त बारिश के बाद से बाड़ेछीना—शेराघाट मोटर मार्ग बंद हो गया है। आलम यह है कि सड़क मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग चुकी हैं। सड़क जाम में फंसे लोगों में वह प्रवासी भी हैं, जो मुम्बई—दिल्ली आदि से अपने घर—गांव वापस लौट रहे थे। इन लोगों को वाहन में ही रहने की सख्त हिदायत दी गई है तथा आस—पास की चाय—पानी की दुकानों में घूमने की इजाजत नही दी गई है। इधर मौके पर जेसीबी पहुंच चुकी है। दोपहर तक मार्ग खुल जाने की सम्भावना है। ज्ञात रहे कि यह एक महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है। इसे धारचूला—मुनस्यारी—नेपाल को जोड़ने वाला यह चायना बार्डर मार्ग भी कहा जाता है। हर बरसात में यह सड़क मार्ग बाधित हो जाता है। यहां विभाग को विशेष इंतजाम करने की आवश्यकता है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।