HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: दुगालखोला में बेबी—शो रहा आकर्षण, भाविका व हिमांशु अव्वल, पुष्टाहार...

अल्मोड़ा न्यूज: दुगालखोला में बेबी—शो रहा आकर्षण, भाविका व हिमांशु अव्वल, पुष्टाहार का भी वितरण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दुगालखोला में आंगनबाड़ी केंद्र के सहयोग से देवी मंदिर में बेबी शो का आयोजन हुआ। वहीं बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरित किया गया। बेबी शो में नन्हे भाविका व हिमांशु ने पहला स्थान पाया।
बेबी शो में अलग—अलग वर्गों के 17 बच्चों ने हिस्सा लिया। नन्हे बच्चे बेहद आकर्षक ढंग से सजाए गए थे। शून्य से एक वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों में भाविका प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय व प्रांशुल तृतीय रहे। तीन से छह वर्ष की उम्र के बच्चों के वर्ग में हिमांशु गुरुरानी प्रथम, कौशल दुर्गापाल द्वितीय व​ शिवांश तिवारी तृतीय रहे। प्रतियोगिता में रीता दुर्गापाल, भगवती गुरुरानी व नीलेश पवार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के प्रतिनिधि के रूप में स्वास्थ्य अधिकारी लक्ष्मण सिंह भंडारी शामिल हुए। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड मेंबर आशा रावत तथा संचालन डा. जेसी दुर्गापाल ने किया। डा. दुर्गापाल ने बच्चों के साथ—साथ

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

खुद को कोरोना संक्रमण से बचाने के उपाय बताए और इन उपायों पर अमल करने की अपील की। अंत में मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह भंडारी ने पुरस्कार वितरण किया। उनके समक्ष आंगनबाड़ी केंद्र की प्रभारी गीता जोशी ने मांगपत्र भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में चंद्रमणि भट्ट, कमलेश तिवारी, दयासागर दुर्गापाल, माधो सिंह बिष्ट, सुंदर नाथ, कमला गुरुरानी, चंदन रावत, गीता पांडे, तन्नू गुरुरानी आदि कई लोगों ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments