HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : कॉलेज की छत से गिरा बीकॉम छात्र, हालत गंभीर

बिग ब्रेकिंग : कॉलेज की छत से गिरा बीकॉम छात्र, हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बीडी पांडे परिसर के बीकॉम संकाय भवन की छत से गिर कर बीए द्वितीय वर्ष का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला चिकित्सालय लाए, जहां उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

छात्र मैच देखने के लिए छत पर गया था। उतरते समय वह असंतुलित हो गया और नीचे गिर गया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीडी पांडे परिसर के बीकॉम संकाय भवन की छत से बीए द्वितीय वर्ष का छात्र 18 वर्षीय हिमांशु कुमार पुत्र चनर राम गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

अपने कुछ साथियों के साथ कैंपस खेल मैदान में चल रहे मैच देखने के लिए छत में चढ़ा था, अचानक युवक असंतुलित होकर छत से नीचे जा गिरा, जिसमें युवक के सिर में गंभीर चोट आई है युवक का इलाज कर रहे डॉक्टर भूपेंद्र घाटियाल ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के सिर में गंभीर चोट है युवक की हालत को देखते हुए युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। युवक के साथियों ने बताया की घायल युवक कपकोट के चीराबगड़ का मूल निवासी है। यहां कठायतबाड़ा में किराये के मकान में रहता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments