HomeUttar Pradeshअयोध्या न्यूज : जिलाधिकारी ने लिया लॉकडाउन का जायजा, व्यापारियों से बोले...

अयोध्या न्यूज : जिलाधिकारी ने लिया लॉकडाउन का जायजा, व्यापारियों से बोले दुकान सील होने से बचना है तो ऐसा करें…

ADVERTISEMENTS

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बस स्टेशन, सिविल लाइन, रिकाबगंज,चौक, बजाज फतेहगंज, कसाबबाड़ा, पुलिस लाइन आदि क्षेत्रों में लॉक डाउन के पालन का निरीक्षण किया और जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने चौक क्षेत्र में तैनात डिप्टी कलेक्टर अवधेश बहादुर सिंह को सोशल डिस्टेंसिंग पालन कराने निर्देश दिए। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को सचेत किया है कि गोपनीय रूप से तैनात मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाएगी जिस भी प्रतिष्ठान पर विना मास्क लगाए को भी व्यक्ति मिलता है या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होते मिलेगा तो मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट पर उक्त प्रतिष्ठान को सील करने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जाँच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि प्रतिष्ठान के स्वामी उनके स्टाफ द्वारा अरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर उसे एक्टिव किया गया है कि नहीं। उन्होंने सभी प्रतिष्ठान स्वामी व दुकानदारों से बचाव से संबंधित सभी नियमों के पालन करने व सभी से कराने के साथ अरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments