अयोध्या। धरना दे रहे यूथ कांग्रेस के 25 कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार करने के बाद सभी कार्यकर्ता पुलिस लाइन लाए गए थे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला के नेतृत्व में धरना चल रहा था । वे अवध विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर धरना दे रहे थे । विश्वविद्यालय के स्थगित परीक्षाओं को दोबारा करवाने की विरोध में उनका आंदोलन चल रहा है। बाद में सभी का रिहा कर दिया गया।