अयोध्या। लॉक डाउन उल्लंघन को लेकर सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सरयू घाट पंडा समाज के साथ स्नान करने आये श्रद्धालुओं पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर 353 लोगों के खिलाफ यह केस दर्ज किया गया है। दरअसल सूर्य ग्रहण स्नान को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे। पुलिस का आरोप है कि स्नान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया गया। प्रशासन ने सरयू घाट पर सामूहिक स्नान पर रोक लगा रखी है। इसके के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू तट पर पहुंचे थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें