HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी : नशे के विरुद्ध निकाली जागरूकता रैली

कालाढूंगी : नशे के विरुद्ध निकाली जागरूकता रैली

कालाढूंगी। बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कालाढूंगी में नशीले पदार्थों के विरुद्ध एक गोष्टि का आयोजन किया गया। इसके उपरांत जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसमें सभी ने अपने विचार रखते हुए बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया व नशीले पदार्थों से दूर रहने की हिदायत दी। जागरूकता अभियान में विभिन्न पहलुओं चर्चा की, कार्यक्रम में कोविड एडवाइजरी का पालन करते हुए एक रैली भी आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य अखलेश वर्मा, कालाढूंगी थाने से एसआई, महेंद्र सिंह, गगन दीप, खष्टी बल्लभ सलाहकार जिला विधिक न्यायिक प्राधिकरण नैनीताल, अमित कुमार श्रीवास्तव, इंदिरा गुंजियाल, कादम्बरी वर्मा, प्रीति, राकेश पाल, योगेश कुमार, गरिमा पाटनी, लगभग सैकड़ो छात्र/छात्राएं भी सम्मिलित हुए। नशा विरूद्ध रैली राजकीय पालीटेक्निक से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए कालाढूंगी तहसील में रैली का समापन किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments