HomeBreaking NewsBreaking : पीजी में छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश, कुक के...

Breaking : पीजी में छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश, कुक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

देहरादून के एक पीजी में रह रही छात्रा के साथ दुष्कर्म की को​शिश व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पीजी में कार्यरत कुक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म के इरादे से गलत हरकत की तथा विरोध करने पर उसे मारा—पीटा। पुलस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में एक पीजी में यह वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि झारखंड की राजधानी रांची निवासी एक वकील की बेटी देहरादून में विगत 6 साल से सुभाष नगर में एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही है। छात्रा का आरोप है कि पीजी में ही काम करने वाला एक कुक उस पर गलत नजर रखता है। वह उसके साथ एक बार पहले भी अश्लील हरकत कर चुका है, लेकिन उसने तब माफी मांग ली थी। छात्रा का कहना है कि गत 26 फरवरी को उसने फिर इसी तरह की हरकत की। छात्रा को अकेले पा उसे खींच कर अपने कमरे में ले जाने का प्रयास किया। जब छात्रा ने शोर मचाया तो कुक ने उसके साथ मारपीट की और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली।

पीड़ित छात्रा की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन में कुक उत्तम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि आरोपी उत्तम सिंह उर्फ्फ उदलीलाल चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी का रहने वाला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

जरूर पढ़ें, अब सिर्फ D Pharma करके नहीं बन पायेंगे रजिस्टर्ड फॉर्मासिस्ट, देनी होगी यह परीक्षा

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments