HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मंत्री रेखा ने कार्यकर्ताओं से की मंत्रणा, समस्याएं सुलझाने का...

अल्मोड़ा : मंत्री रेखा ने कार्यकर्ताओं से की मंत्रणा, समस्याएं सुलझाने का आश्वासन, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के आरोप को किया खारिज

अल्मोड़ा। क्षेत्र भ्रमण पर पहुंची राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ वार कार्यों की समीक्षा की और समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन​ दिया और विकास संबंधी सुझावों पर अमल की बात कही।
सोमेश्वर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक में क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री रेखा आर्या ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के इस आरोप को खारिज किया कि उनके द्वारा क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सोमेश्वर के लिए कई घोषणाएं हुई, मगर हवा हवाई रही। जब उन्होंने पार्टी छोड़ी और भाजपा की सदस्यता ली, तो उसके बाद भी करीब डेढ़ वर्ष तक कांग्रेस सरकार रही, तो फिर सोमेश्वर में अस्पताल उच्चीकरण क्यों नहीं हुआ। तो क्या तब यह उपेक्षा नहीं थी। राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की परिपाटी है कि जनता को मूर्ख बना कर अपना कार्य सिद्ध करना। कोई मुद्दा नहीं होने के कारण कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं हाईलाइट होने के लिए सड़क के गड्ढों में पेड़ लगाने, निरीह मछलियों को सड़क पर छोड़ने जैसे कृत्य अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बातें कम, काम ज्यादा ही भाजपा का मूलमंत्र है। मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर सड़कों के कार्य में थोड़ा विलंब अवश्य हुआ है। जल्द ही सड़कों के मरम्म्त व हाटमिक्स कार्य की प्रक्रिया शुरू होगी।
इस मौके पर भाजपा मंडल सोमेश्वर कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्या का आभार जताया कि उन्होंने सोमेश्वर अस्पताल के ऊच्चीकरण कराने व रिक्त पदों का भरने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता की और उम्मीद जताई कि शीघ्र ही कार्य प्रगति पर होगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व अध्यक्ष विशन रावत, चंदन बिष्ट, दीपक आर्य, कैलाश बोरा, चंदन बोरा, मोहन भाकुनी, ललित उपाध्याय, सुरेश बोरा, नंदन गोस्वामी, आनंद सिंह बोरा, उमेश मेहरा, बबलू बोरा, कृष्णा भंडारी, मीडिया प्रभारी ललित मोहन समेत अनेक लोग शामिल थे।
पथरिया स्थित गेस्ट हाउस में विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर के स्यहीदेवी मंडल कार्यकर्ताओं के साथ भी समीक्षा बैठक की। जिसमें हर एक बूथ की समस्याएं सुनी गई और शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, मण्डल अध्यक्ष सोमेश्वर खड़क सिंह नेगी, स्याईदेवी मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि भरत भाकुनी, केवलानंद जोशी व मीडिया प्रभारी ललित मोहन आदि कई लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments