HomeBreaking NewsBig breaking : सहायक समीक्षा अधिकारी ने फांसी लगा दे दी जान,...

Big breaking : सहायक समीक्षा अधिकारी ने फांसी लगा दे दी जान, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

सचिवालय में कार्यरत सहायक समीक्षा अधिकारी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। दो दिन पूर्व इन्होंने फांसी लगा जान देने की कोशिश की थी और रविवार देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

पुलिस के अनुसार सहायक समीक्षा अधिकारी महेंद्र बिष्ट का शव मिला है। पूछताछ में यह मालूम चला है कि मृतक महेंद्र बिष्ट बीते कुछ दिनों से सचिवालय भी नही जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि महेंद्र बिष्ट ने दो दिन पहले अपने मॉडल कॉलोनी स्थित निवास में फांसी लगाई थी। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल भर्ती किया था, लेकिन रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डालनवाला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से भी पूछताछ की गई। थाना डालनवाला प्रभारी मणि भूषण ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद आगे कुछ कहा जा सकता है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। तभी अग्रिह कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments