HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अशोक परिहार और हिमांशू मेलकानी को मिला कोरोना वाॅरियर्स आफ...

अल्मोड़ा : अशोक परिहार और हिमांशू मेलकानी को मिला कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे का सम्मान

अल्मोड़ा। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा प्रतिदिन कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे सम्मान प्रदान किए जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा अशोक परिहार तथा एलआईयू में आरक्षी हिमांशू मेलकानी को यह सम्मान प्रदान किया गया।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अशोक परिहार द्वारा कोरोना काल में पुलिस बल को समय से बैरियरों, थानों, क्वारेंटीन सैन्टरों को भेजने। पुलिस मुख्यालय से पीपीई किट, सैनेटाइजर, मास्क समय से मंगवाकर सम्बन्धित थाना/चौकियों में भेजने एवं पुलिस कार्यालय, कोतवाली, पुलिस लाईन व आवासीय परिसरों को समय-समय पर सैनिटाजिंग करवाये जाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं आरक्षी हिमांशू मेलकानी स्थानीय अभिसूचना इकाई अल्मोड़ा द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी प्राप्त करना, राहत शिविरों में आने वाली समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराये जाने एवं कानून व शान्ति व्यवस्था सम्बन्धित सूचनाओं के संकलन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दोनों योद्धाओं को आज सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments