HomeUttarakhandBageshwarहर दिव्यांग तक पहुंचे विकास की रोशनी : आशीष भटगांई

हर दिव्यांग तक पहुंचे विकास की रोशनी : आशीष भटगांई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संबंध में डीएमडी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के पुनर्वास, सशक्तिकरण एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करना था। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि हर दिव्यांग तक विकास की रोशनी पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति को चिन्हित किया जाए तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया कि किसी भी दिव्यांगजन को योजनाओं और सेवाओं से वंचित न रहना पड़े। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित सभी शासकीय भवनों, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा सार्वजनिक स्थलों को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाए जाने के दिशा में प्रयास किए जाए।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

डीएम आशीष भटगांई ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को की समीक्षा की और उसे सरल और सुलभ बनाने के लिए विशेष शिविरों के आयोजन की भी घोषणा की। डीएम ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की शक्ति हैं और उन्हें सम्मान और समान अवसर देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हर दिव्यांग व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और लाभ दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है, जिसे पूरी प्रतिबद्धता से निभाया जाएगा।

बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ.कुमार आदित्य तिवारी, एसीएमओ दीपक कुमार, डीएसडब्ल्यूओ जसमीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्या आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments