HomeUttar Pradeshवाराणसी : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 35वें कुलपति के रूप में...

वाराणसी : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 35वें कुलपति के रूप में प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कार्यभार किया ग्रहण

वाराणसी। शहीद भगत सिंह राज्य विश्वविद्यालय (फिरोजपुरपंजाब-पंजाब) के प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 35वें कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राजेंद्र सिंह (रज्जू भईया) राज्य विश्वविद्यालय (प्रयागराज) के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने उन्हें कुलपति का चार्ज सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने से पहले फिजिक्स के विद्वान प्रो. त्यागी ने काल भैरव, काशी विश्वनाथ व संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम लागू कराने का संकल्प दोहराया। कहा कि परीक्षाएं 15 अगस्त होनी है। फिलहाल परीक्षा की तैयारी पहली प्राथमिकता होगी। रिजल्ट 30 अगस्त घोषित करना लक्ष्य होगा। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान प्रो. त्यागी के साथ उनकी पत्नी देवसुता त्यागी व दमाद विकाश त्यागी, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (बलिया) के पूर्व कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह, कुलसचिव डा एसएल मौर्य, सहायक कुलसचिव हरिशचंद्र सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रधानमंत्री ने दी गरीब कल्याण योजना के तहत अनाज आवंटन को मंजूरी

यूपी : भाजपा आगामी चुनाव में मुझे बनाएं उपमुख्यमंत्री का चेहरा – संजय निषाद

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments