HomeBreaking Newsबेतालघाट : घर पर पत्थरबाजी व गाली गलौज के आरोप, मुकदमा दर्ज

बेतालघाट : घर पर पत्थरबाजी व गाली गलौज के आरोप, मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतालघाट

ADVERTISEMENTSAd Ad

बेतालघाट पुलिस ने एक व्यक्ति पर बाजार में स्थित एक घर में पथराव व परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंदन सिंह नेगी पुत्र राजेन्द्र सिंह नेगी निवासी ग्राम घंगरेटी तहसील व थाना बेतालघाट ने कोतवाली में एक युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें कहा गया कि गत रात्रि एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर पथराव किया। इस दौरान युवक ने उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज भी की।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 336/504 आईपीसी के तहत तरुण शर्मा पुत्र ख्याली दत्त शर्मा निवासी जोशीखोला (डाबर) तहसील व थाना बेतालघाट के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments