HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग: कांडा थाने में फौजी की दादागिरी, गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

बागेश्वर ब्रेकिंग: कांडा थाने में फौजी की दादागिरी, गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बागेश्वर। कांडा पुलिस थाने में अपने घर छुट्टी पर आए एक फौजी ने तकरीबन 15 मिनट पुलिस थाने में जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अवकाश पर आए फौजी ने थाने में काम कर रहे पुलिस कर्मियों के काम में न सिर्फ बाधा डाली बल्कि उनके साथ बदसलूकी भी की। गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों ने आकर उसकी जमानत कराई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनील सिंह धपोला पुत्र स्व. गणेश सिंह निवासी ग्राम धपोलीकांडा थाने पर आया और बोला कि मुझे मेरे पिता जी की पिस्टल दो में उसको साफ करने आया हूं। उसने साथ में यह भी बताया कि वह देहरादून से आया है। इस पर थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने इस तरह उसे पिस्टल सौंपपने से इंकार कर दिया। और उसे बताया कि लाइसेंस धारक के अलावा किसी अन्य को किसी को असलाह नही दे सकते। इतने में सुनील सिंह बदतमीजी और गाली गलौच पर उतर आया। उसका कहना था कि पिता के मरने के बाद में उनका उत्तराधिकारी है। इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि जब तक असलाह आपके नाम नहीं हो जाता तब तक आपको नहीं दिया जाएगा। लेकिन सुनील नही माना और थाना परिसर में जोर जोर से चिल्लाने लगा। इससे लगभग दस मिनट परिसर व कार्यालय में काम कर रहे पुलिसकर्मियों के काम में बांधा पहुंची। पुलिस के अनुसार सुनील वर्तमान में आर्मी में है और वर्तमान में अवकाश पर है।
सुनील की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर उसके परिजन थाने में आए और उसकी जमानत करा कर ले गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments