आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत—प्रतिशत रहा। साइंस वर्ग में बबली भट्ट ने 96.6 प्रतिशत तथा कामर्स में शिवांगी साह ने 91 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान वर्ग में बबली भट्ट 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, मितेश सती 96.2 अंकों के साथ द्विवतीय तथा आयुशी तेवाड़ी 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान पर रही। वहीं कामर्स वर्ग में शिवांगी साह 91 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, शिवानी बिष्ट 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्विवतीय रही।
शिवांगी साह 91 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, शिवानी बिष्ट 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्विवतीय
विद्यार्थियों की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य सुशील जोशी व समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।