CNE REPORTER, अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन प्रदान किए जाने के संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी, अल्मोड़ा की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञप्ति के माध्यम से उत्तराखंड राज्य के स्थायी निवासी पात्र खिलाड़ियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आउट ऑफ टर्न सेवायोजन के लिए आवेदन शासनादेश संख्या 728 दिनांक 14 सितंबर 2023, संशोधित शासनादेश संख्या 825 01 नवंबर 2023, एसपीओ संख्या 105 (ए) दिनांक 30 जनवरी 2024, शासनादेश संख्या 983 दिनांक 11 जनवरी 2024 तथा शासनादेश संख्या 677 दिनांक 22 सितंबर 2026 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञप्ति के मुताबिक आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। पात्र खिलाड़ियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
आवेदन एवं विज्ञप्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी उत्तराखंड खेल विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा इच्छुक आवेदक विज्ञप्ति से संबंधित जानकारी के लिए districtsportsofficeralmora@gmail.com अथवा directorsports1@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यालय में कार्य दिवस पर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी, अल्मोड़ा ने सभी संबंधित खिलाड़ियों से विज्ञप्ति में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार समय सीमा के भीतर आवेदन करने का आह्वान किया है।









