HomeBreaking Newsपीएम मोदी की सुरक्षा में फिर चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर पास तक...

पीएम मोदी की सुरक्षा में फिर चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर पास तक पहुंचा शख्स

बेंगलुरू | कर्नाटक दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। PM मोदी बेंगलुरु में भाजपा के विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान एक शख्स उनकी सुरक्षा घेरा तोड़कर PM की तरफ बढ़ने लगा। ये पूरी घटना दावणगेरे की है।

फिलहाल उसे हिरासत में ले लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। दो महीने में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का यह दूसरा मामला है। इससे पहले कर्नाटक में ही हुबली इलाके में उनकी सुरक्षा में चूक हुई थी। पीएम वहां युवा महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

PM मोदी की तरफ तेजी से बढ़ रहा था शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने रोका

आज शनिवार को पीएम मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। उन्होंने वहां जनसभा की, उसके बाद रोडशो किया। दरअसल, पीएम के रोडशो को लेकर तीन से चार लेयर की सुरक्षा रखी दी गई थी। रोड के दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए थे। यहां मौजूद लोगों को पहले से बता दिया गया था कि बैरिकेड जंप करके सड़क पर नहीं आना है। सिर्फ अभिवादन करना होगा। इसके बावजूद आरोपी युवक बैरिकेड जंप करके पीएम की तरफ बढ़ने लगा। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस और होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया। एसपीजी ने उसे हिरासत में ले लिया। इसे गंभीर सुरक्षा चूक माना जा रहा है।

मामले का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ है। लोग पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। इसी बीच एक शख्स PM मोदी तक पहुंचने की कोशिश करने लगा। उनकी गाड़ी की तरफ तेजी से दौड़ने लगा। तभी वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। इसके बाद भी वह प्रधानमंत्री की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहा था।

जानिए कौन हैं उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी, जिन्हें मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments