जानिए कौन हैं उत्तराखंड की दिव्या नेगी, जिन्हें सीएम धामी ने किया सम्मानित

जानिए कौन हैं दिव्या नेगी जिन्हें मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड…

जानिए कौन हैं उत्तराखंड की दिव्या नेगी, जिन्हें सीएम धामी ने किया सम्मानित

जानिए कौन हैं दिव्या नेगी जिन्हें मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया।

दिव्या नेगी ने नई दिल्ली में नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में भारत में जी-20 का प्रतिनिधित्व एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य विषय पर भाषण दिया था, जिसे काफी सराहना मिली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिव्या नेगी को राज्य सरकार की उपलब्धि पर आधारित पुस्तक ’एक साल नई मिसाल’ एवं ’मोदी / 20 ड्रीम मीट डिलीवरी’ पुस्तक भेंट की। आगे पढ़ें…

टिहरी के सुनारगांव की रहने वाली हैं दिव्या नेगी

टिहरी के सुनारगांव की रहने वाली हैं दिव्या नेगी

बता दें कि, दिव्या नेगी मूल रूप से उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के सुनारगांव रहने वाली है। उन्होंने 1 मार्च को दिल्ली संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश और टिहरी जिले का नाम रोशन किया। दिव्या ने जी-20 सम्मेलन पर व्याख्यान दिया था।

दरअसल, युवा संसद के लिए नेहरु युवा केंद्र ने तीन चरणों में ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई थी जिसमें पहले ब्लॉक, इसके बाद जिला और फिर प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता हुई थी। दिव्या नेगी ने ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया था जिसके बाद दिव्या का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। आगे पढ़ें…

Divya Negi
Divya Negi

पहाड़ी परिधान सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहा था

जहां दिव्या नेगी ने 1 मार्च को दिल्ली संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में पहाड़ी वेशभूषा में तीन मिनट का शानदार व्याख्यान ‘जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भारत की भूमिका पर’ दिया था। उन्होंने एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य पर बेहतर तरीके से प्रस्तुतिकरण दिया। अपने वक्तव्य के दौरान जहां उन्होंने भारत की पुरातन वसुधैव कुटुंबकम परंपरा पर विशेष रूप से जोर दिया।

वहीं कार्यक्रम में उनका पारंपरिक पहाड़ी परिधान सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहा। विदित हो कि इस कार्यक्रम में वह उत्तराखण्ड के पारम्परिक पहाड़ी परिधान पहने हुए नजर आई थीं। उन्होंने अपनी वाक पटुता से न सिर्फ कार्यक्रम में दर्शकों की खूब तालियां बटोरी बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी इस वाक पटुता और धाकड़ अंदाज को काफी पसंद किया गया। आगे पढ़ें…

Divya Negi
Divya Negi

दिव्या नेगी की पढ़ाई

दिव्या ने राष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर टिहरी जिले का नाम रोशन किया है। दिव्या की कक्षा आठ तक की पढ़ाई ग्रीन हिल पब्लिक स्कूल कांडीखाल टिहरी में हुई। इसके बाद स्नातक तक की शिक्षा श्रीगुरु रामराय देहरादून से हुई। दिव्या के पिता जगत सिंह नेगी एसबीआई से सेवानिवृत्त है और माता सुशीला देवी गृहणी है। वह अपने मूल गांव सुनारगांव में रहते हैं।

उत्तराखंड : 15 पुलिसकर्मियों को प्रमोशन के बाद मिली नई तैनाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *