लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद, विविध प्रतियोगिताएं
सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल कठघरिया में दो दिवसीय खेलकूद वार्षिक उत्सव का शुभारंभ स्कूल के मुख्य प्रबंधक कुंवर सिंह द्वारा बच्चों की शंख वादन प्रतियोगिता से किया गया। इस दौरान विविध खेल गतिविधियां भी हुई।
ADVERTISEMENTS
विविध प्रतियोगिताओं अंतर्गत शंख वादन में ध्रुव दुर्गापाल, सेक रेस में अंजलि भगरी, हर्डल रेस में लोकेश बिष्ट, शॉट पुट रोहित शर्मा तथा सिद्धार्थ आर्या हर्डल रेस में अव्वल रहे। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या भावना मेहता द्वारा सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पदक वह प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक सौरभ गौड़, हेमा पंत, मनीष भट्ट, ललिता मेहरा, गीता पांडे, पूनम उप्रेती, संध्या जोशी आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।