HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई NCC स्थापना दिवस की वर्षगांठ

रानीखेत महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई NCC स्थापना दिवस की वर्षगांठ

ADVERTISEMENTS

✒️ देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

The National Cadet Corps (NCC) 74th anniversary of its Raising Day

स्व. जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सैनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में 24 यूके गर्ल्स बटालियन एवं 79 बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में 75वां एनसीसी स्थापना दिवस (ncc foundation day) मनाया गया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) आज रविवार को अपने स्थापना दिवस की 74वीं वर्षगांठ मना रहा है। पूरे देश में एनसीसी स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है जिसमें कैडेट मार्च, रक्तदान शिविर और सामाजिक विकास कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना कर किया गया। इस अवसर पर 24 यूके गर्ल्स बटालियन की प्रभारी डॉ० रूपा आर्या ने अपने उद्बोधन में बताया कि अनुशासन व देशसेवा का पाठ एनसीसी से ही सीखने को मिलता है। एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करने में अहम् भूमिका निभा रही है। एनसीसी में आकर कैडेट्स में नेतृत्व की क्षमता पैदा होती है, जो उनके जीवन में काम आती है।

दुखद : उत्तराखंड का यह लाल पश्चिम बंगाल में हुआ शहीद

डॉ. पूजा बोहरा ने एनसीसी कैडेट्स के उत्साह और देश-प्रेम की भावना की सराहना कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर कैडेट्स के द्वारा देशभक्ति कविताएं, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में 24 यूके गर्ल्स बटालियन के बी.एच.एम. कुंदन सिंह उपस्थित रहें। मंच संचालन एनसीसी कैडेट्स संगीता कांडपाल, नमिता धौनी और दीप्ति जोशी द्वारा किया गया।

उत्तराखंड में यहां लगता है भोटिया कुत्तों की बिक्री का बाजार

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments