HomeUttarakhandAlmoraRanikhet News : अंजली गुप्ता सम्भालेंगी चिलियानौला नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का...

Ranikhet News : अंजली गुप्ता सम्भालेंगी चिलियानौला नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का कार्यभार, भाजपा ने जताया हर्ष

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अधीक्षक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी उत्तराखंड अंजली गुप्ता प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रानीखेत के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगी। गत दिवस इस संबंध में शासनादेश जारी हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी रानीखेत के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पालिका रानीखेत चिलियानौला में अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति होने पर हर्ष जाहिर किया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री एवं सांसद नैनीताल उधम सिंह नगर अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री एवं सांसद अल्मोड़ा पिथौरागढ़ अजय टम्टा का आभार व्यक्त किया है।

हर्ष जताने वालों में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, मदन सिंह मेहरा, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, नगर महामंत्री ललित मेहरा, मंत्री प्रकाश कुवारबी, नगर पालिका सभासद लक्ष्मण सिंह मेहरा, उमा रावत, मनोनीत सभासद मदन कुवारबी, वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन चंद शर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो रोहित शर्मा, प्रताप सिंह कुवारबी, कमला बिष्ट, प्रकाश सिंह कुबार्बी, पंकज भंडारी, पंकज कुवारबी, धीरेंद्र अधिकारी, तपन जोशी, शंकर दत्त बुधौड़ी, भुवन चंद्र पाठक, ललित मोहन पंत, हीरा सिंह मेहरा, कृपाल सिंह, हीरा सिंह कुवार्बी, मदन राम आर्य, रेखा पांडे, विमला आर्य, नेहा भट्ट, नीलम टम्टा सहित आदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
साथ ही वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति के बाद नगर पालिका रानीखेत चिलियानौला में विकास कार्यों में तेजी आयेगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments