HomeUncategorizedBageshwar News: अनिल जोशी अध्यक्ष व भुवन जोशी बने महासचिव

Bageshwar News: अनिल जोशी अध्यक्ष व भुवन जोशी बने महासचिव

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
उत्तराखंड फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तरखण्ड के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अनिल जोशी को पुनः अध्यक्ष चुना गया, जबकि महासचिव पद पर भुवन चन्द्र जोशी को चुना गया।

चुनाव अधिकारी उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्रधानाचार्य इंटर कालेज क्वेराली कैलाश अन्डोला व दामोदर जोशी की देखरेख में सम्पन्न द्विवार्षिक चुनाव में लोनिवि के अनिल जोशी को अध्यक्ष, आनंद बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला पंचायत राज विभाग के लक्ष्मण सिंह बोरा व शिक्षा विभाग से जगदम्बा साह को उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि महासचिव शिक्षा विभाग से भुवन चन्द्र जोशी को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर उद्यान विभाग के मंजुल कुमार पांडेय ,संगठन मंत्री पद पर शिक्षा विभाग के भूपेंद्र मनराल,अर्थ एवं संख्या विभाग से खीमपाल चम्याल जबकि स्वास्थ्य विभाग के कुलदीप परिहार को जिला प्रवक्ता चुना गया। उद्यान विभाग से संतोष खेतवाल को सम्प्रेषक के पद पर निर्वाचित हुए है। इस दौरान मनोज कपकोटी, शंकर काला, जसमल पंडा, प्रकाश जोशी संतोष जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments