HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: गुस्साई महिलाओं ने तहसील परिसर में उगला गुस्सा

बागेश्वर: गुस्साई महिलाओं ने तहसील परिसर में उगला गुस्सा

ADVERTISEMENTS

👉 पेयजल किल्लत से आजिज आए आदर्श कालोनी के लोग

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: आदर्श कालोनी में पानी की किल्लत हो गई है। गुस्साई महिलाओं ने तहसील परिसर पर प्रदर्शन किया। कहा कि पानी की आपूर्ति नहीं होने पर चक्काजाम करेंगे। कहा कि जिसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार को आदर्श कालौनी की महिलाएं नारेबाजी के साथ तहसील पहुंची। यहां प्रदर्शन किया। कहा कि नगर क्षेत्र में दो-दो नदियां हैं। कई पेयजल योजनाएं हैं। बावजूद आदर्श कालौनी, मजियाखेत, सैज, कफलखेत को पानी नहीं मिल रहा है। आपूर्ति कभी भी सुचारू नहीं रही। गर्मी हो या फिर ठंड पानी के लिए उन्हें तरसना पड़ रहा है। होटलों, रेस्टोरेंटों और सरकारी आवासीय कालौनियों में पानी की कमी नहीं है।

लोगों ने कहा कि नगर की जनता के साथ छल हो रहा है। योजनाएं नगारिकों के लिए बनतीं हैं, लेकिन उन तक नहीं पहुंच पाती हैं। तहसील रोड में पिछले पांच दिनों से पानी नहीं आ रहा है। जिससे 10 हजार से अधिक जनसंख्या प्रभावित है। कभी पानी आता है तो टूल्लू पंप से उसे कुछ बड़े लोग खींच लेते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पानी की सुचारू व्यवस्था नहीं की गई तो गुरुवार को चक्काजाम किया जाएगा। इस दौरान नीमा दफौटी, अंजना मेहरा, नैना लोहनी, गीता मिश्रा, सुनीता, ज्योत्सना मेहता, निकिता उपाध्याय, माया देवी, किरन पंत आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments