HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गुलदारों के बढ़ते आतंक पर भड़का आक्रोश, महकमे की उदासीनता...

अल्मोड़ा : गुलदारों के बढ़ते आतंक पर भड़का आक्रोश, महकमे की उदासीनता से गुस्साए कांग्रेसी, वन विभाग के कार्यालय के सामने ही फूंक डाला डी०एफ०ओ० का पुतला

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। विगत दिवस भैसियाछाना ब्लाक के डूंगरी क्षेत्र के उडलगांव में गुलदार द्वारा ढाई वर्ष के मासूम बालक को अपना शिकार बना लेने की हदृयविदारक घटना से गुस्साए कांग्रेसजनों ने आज दोपहर वन विभाग कार्यालय के सामने प्रभागीय वनाधिकारी का पुतला फूंक इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कहा कि लम्बे समय से अल्मोड़ा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार का आतंक बना हुआ है और वन विभाग इन गुलदारों के आतंक को रोकने में पूरी तरह असफल साबित हो रहा है।उन्होंने कहा कि चार दिन पूर्व भी नगर कांग्रेस ने गुलदार के संभावित सभी क्षेत्रों में पिजड़ा लगाने की मांग प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से की थी, परन्तु वन विभाग के द्वारा लापरवाही करते हुए कहीं पर भी पिंजड़ा नहीं लगाया गया। कांग्रेस जनों ने मांग की है कि डुंगरा गांव के गुलदार को अविलम्ब नरभक्षी घोषित किया जाए। इसके साथ ही अल्मोड़ा नगर सहित समूचे क्षेत्र में जहां पर भी गुलदार दिखाई दे रहा है अविलम्ब पिजड़े लगाये जाएं। कांग्रेसजनों ने कहा कि इतना बड़ा वन विभाग होते हुए भी यदि विभाग इन नरभक्षी गुलदारों को पकड़ने में लगातार असफल साबित होता है तो वन विभाग के अल्मोड़ा रेंज के डी०एफ०ओ०, रेंजर सहित ऊंचे ओहदों पर बैठे आला अधिकारियों को तुरन्त अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि यदि तुरन्त डुंगरा गांव के नरभक्षी गुलदार को आदमखोर घोषित नहीं किया गया एवम् गुलदार प्रभावित सभी क्षेत्रों में पिजड़े नहीं लगाए गये तो कांंग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर प्रभागीय वनाधिकारी के खिलाफ आन्दोलन को बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी वन-विभाग की होगी। पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व छात्रसंघ उपसचिव वैभव पान्डेय, राबिन भन्डारी, सुमित कुमार, पारितोष जोशी, कैलाश पन्त, भैरव पन्त, विनोद सिंह, अरविन्द रौतैला, इन्द्रा वर्मा, संगम पान्डेतय, प्रकाश पान्डेय सहित दर्जनों कांग्रेसजनों उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments