सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनका एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को डिग्री कॉलेज में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला, लेकिन उन्होंने सिर्फ आश्वासन देकर उन्हें टहला दिया।
ADVERTISEMENTS
उन्होंने कहा कि वह एक सूत्रीय मांग को लेकर एक सप्ताह से आंदोलित हैं। इस आंदोलन को तब तक चलाया जाएगा, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती। सभा के बाद उन्होंने बाल विकास विभाग के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इस मौके पर गीता देवी, आशा, नीमा, साहिल, तबस्सुम, जानकी, बसंती, देवकी रावल आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें