HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : विधानसभा चुनाव में भाजपा से आनंद बिष्ट ने की...

Almora Breaking : विधानसभा चुनाव में भाजपा से आनंद बिष्ट ने की दावेदारी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आने के साथ ही टिकट के दावेदारी का क्रम भी शुरू होने लगा है। भाजपा के दावेदारों में रीठागाड़ क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ राज्य संयोजक आनंद बिष्ट का नाम भी इन दिनों खूब चर्चा में है।

उल्लेखनीय है कि आनंद बिष्ट भाजपा का एक युवा चेहरा हैं और जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने अपनी दावेदारी ठोकते हुए कहा कि रीठागाड़ विकासखंड भैंसियाछाना क्षेत्र के अंतर्गत जनसंघ के संस्थापक सदस्य व पूर्व विधायक स्वर्गीय गोविंद सिंह बिष्ट का क्षेत्र है, जो पूरी तरह जनसंघी है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा सीट से ग्रामीण परिवेश के कार्यकर्ता को टिकट देना चाहिए ताकि वह गांव की हर समस्या को सुलझा सके।

इधर उनके समर्थकों का कहना है कि आनंद बिष्ट एक युवा नेता हैं, जिन्होंने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। इसके लिए वह कई बार देहरादून में मुख्यमंत्री से लेकर तमाम अन्य मंत्रियों से वार्ता कर कई समस्याओं का समाधान भी कर चुके हैं। ​यदि उन्हें टिकट मिलता है तो इसका लाभ संपूर्ण विधानसभा को मिलेगा। हालांकि आज की तरीख तक भाजपा ने टिकट की दावेदारी को लेकर कोई संकेत नहीं दिये हैं। सूत्रों के अनुसार दावेदारों की लिस्ट शीर्ष नेतागणों तक पहुंच रही है। दावेदारों का आकलन हाईकमान स्तर पर अवश्य होगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments