HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: मतदाताओं को केंद्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियां बताएं—गजराज, भाजपा...

Bageshwar News: मतदाताओं को केंद्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियां बताएं—गजराज, भाजपा की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
भाजपा नेता व मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ के मतदाताओं से संपर्क करें तथा उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताएं। कहा कि जनता दोबारा भाजपा को सत्ता सौंपना चाहती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि गजराज बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में विकास के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में काबिज हुई तबसे विकास कार्य लगातार हो रहे हैं।

कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारी समझने व जनता की सहायता करने को कहा। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गडि़या ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएं। पूर्व विधायक व बीसूका के पूर्व उपाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया ने कहा कि भाजपा प्रदेश में चुनाव के लिए तेयार है तथा विपक्ष के पास कोई मुददा ही नहीं है।

इस दौरान, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, प्रदेश चुनाव संचालन समिति के सह संयोजक एडवोकेट कुंदन सिंह परिहार, जिला महामंत्री एडवोकेट सुरेश कांडपाल, दयाल ऐठानी, जिपं सदस्य पूरन गड़िया, कुंदन रैखोला, प्रकाश जोषी, राजेंद्र सिंह महर, कपकोट के प्रमुख गोविंद दानू, पुष्पलता मेहता, गीता ऐठानी, नीमा धपोला, दलवीर दानू, गणेश सुरकाली आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments