HomeBreaking Newsधारी न्यूज : अम्दों में सड़क न बनी तो चुनाव बहिष्कार

धारी न्यूज : अम्दों में सड़क न बनी तो चुनाव बहिष्कार

धारी । नैनीताल जिले के धारी विकासखंड के दूरस्थ गांव अम्दों के ग्रामीणों ने समस्याओं का समाधान न होने पर विधान सभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावानी दी है। अम्दों के ग्राम प्रधान दया किशन बेलवाल द्वारा सांसद अजय भट्ट को सड़क की समस्या के समाधान के लिए अवगत कराया था। जिसमें क्षेत्रवासी मुख्य सड़क तक 8 किलोमीटर पैदल दूरी तय करते हैं मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यहां के लोग पलायन करने के लिए मजबूर हैं साथ ही बीमार व पीड़ित महिलाओं को अस्पताल के लिए अत्यंत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय में बीच में कलसा नदी होने के कारण लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। उधर जाने के लिए मुख्य मार्ग भी क्षतिग्रस्त है सरपंच मंजू देवी ने बताया कि हाल में जिलाधिकारी यहां पहुंचे थे लोगों ने अपनी आपबीती बताई उसके बाद सड़क को स्वीकृति प्रदान की गई थी लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसके लिए पूरन चंद्र बेलवाल ने कहा कि आने वाले समय में हम चुनाव बहिष्कार करेंगे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments