BageshwarInternationalNationalScienceTechnologyUttarakhand

17 साल के लड़के का गजब अविष्कार, महिला सुरक्षा कवच बनेगा ‘स्मार्ट पर्स’

👉 खतरे में होगी महिला, तुरंत परिवार को चली जाएगी सूचना, वज्यूला के रोहित ने किया स्मार्ट डिवाइस का अविष्कार, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

दीपक पाठक, बागेश्वर

देश में आए दिन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार जैसे मामले से जुड़ी कई अपराधों की खबरें सामने आती रहती है। इसमें ज्यादातर वैसा मामला होता है जिसमें महिला अकेली किसी असुरक्षित स्थान पर होती है। हालांकि, अब घबराने की बात नहीं है। बागेश्वर के एक छात्र रोहित ने एक ऐसा पर्स बनाया है, जिससे महिलाएं कहीं भी जाए, मुसीबत में होते ही घरवालों को सूचना पहुंच जाएगी। बस पर्स आपके पास होना चाहिए।

जानिए क्या है यह स्मार्ट पर्स

बागेश्वर के दुरस्त क्षेत्र वज्यूला के 12 वीं के छात्र रोहित परिहार ने एक ऐसा पर्स इन्वेंट किया है, जो लड़कियों और महिलाओं के लिए सुरक्षा की दृष्टि से काफ़ी महत्पूर्ण हो सकता है। रोहित के इस स्मार्ट डिवाइस पर्स को इंटरनेशनल वर्चुअल इनोवेशन प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला है। इस प्रतियोगिता में रोहित ने पूरे देश का प्रतिनिधित्व किया था।

रोहित परिहार के ‘स्मार्ट पर्स’ अविष्कार ने किया देश को किया गौरवान्वित

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद अंतर्गत गरूड़ के रहने वाले रोहित परिहार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश को प्रथम स्थान दिलाया है। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। रोहित ने एक ऐसे डिवाइस का निर्माण किया है जो महिला सुरक्षा को लेकर काफी लाभकारी साबित होगा।

इस तरह करेगा महिलाओं की सुरक्षा यह डिवाइस

दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्ट पर्स महिला सुरक्षा के लिए बहुत काम का है। यह महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं को काफी मददकार साबित होगा। रोहित ने बताया कि इसके अंदर स्पाई कैमरा, इमरजेंसी ऑटोमेटिक कॉलिंग, जीपीएस नेवीगेशन जैसे फीचर्स भी दिए गये हैं। जब कोई महिला घर से बाहर अकेले जाएगी तो पर्स साथ लेकर जा सकती है। अगर कोई महिला असुरक्षित महसूस करती है तो वह तुरंत इस पर समय लगे बटन को दबा सकती है। जिससे महिला के परिजनों और आस पास के पुलिस थानों में ऑटोमेटिक कॉल चली जायेगी। पर्स में न सिर्फ ऑटोमेटिक कॉल बल्कि उसके साथ साथ असुरक्षित महिला की कैमरा भी लगा हुआ है। जो कि सारी सिचुएशन को रिकॉर्ड कर देगा और परिवार को भेज देगा।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

रोहित के इस नवाचार ने इंटरनेशनल कंपीटीशन 2023 में गोल्ड मैडल जीता है। वर्तमान में वर्तमान रोहित कक्षा बारहवीं कॉमर्स के विद्यार्थी हैं। वह उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला गरुड़ में पढ़ता है। बताते चलें कि रोहित अभी 17 वर्ष का है। इससे पहले भी वैज्ञानिक सोच के साथ रोहित अपने स्तर से कई वैज्ञानिक तरकीबें इजाद कर चुका है। उसने इंटरनेशनल वर्चुअल इनोवेशन में शानदार प्रदर्शन कर पहाड़ के साथ ही बागेश्वर का नाम रोशन किया है। रोहित परिहार की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल दीपक आर्या व प्रवक्ता आलोक पांडेय भी गदगद हैं। उन्होंने रोहित को एक होनहार स्टूडेंट बताया और कहा कि रोहित ने स्कूल, क्षेत्र और पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

इतिहास रचने निकला चंद्रयान-3, 40 दिन बाद चांद पर उतरेगा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती