HomeUttarakhandAlmoraअमन के संस्थापक सदस्य अनिल चौधरी का निधन, शोक

अमन के संस्थापक सदस्य अनिल चौधरी का निधन, शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अमन के संस्थापक सदस्य अनिल चौधरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

ADVERTISEMENTSAd

अनिल एक वरिष्ठ सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता रहे। अपने विचारशीलता एवं विश्लेषण की अद्वितीय क्षमता से उन्होंने देश भर के सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके निधन पर अमन कार्यालय अल्मोड़ा में एक शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि अनिल दक्षिण एशिया में सहभागी प्रशिक्षण प्रारंभ करने वालों में अग्रिम पंक्ति के व्यक्ति रहे। उनकी प्रशिक्षण क्षमता, अलग नजरिया और जनपक्षधरता ने उन्हें देशभर के हजारों सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच विशेष रूप से चर्चित और सम्मानित बनाया।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान दौर में उनके विचार, ऊर्जा, विश्लेषण और लोगों पर अटूट भरोसा हम सभी को आगे की राह दिखाएगा। शोक सभा में अमन संस्था प्रमुख रघु तिवारी, नीलिमा भट्ट, नीमा कांडपाल, तनुजा आगरी, मना खत्री, जगदीश, प्रमोद जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments