HomeAccidentCNE Breaking - अल्मोड़ा : खाई में जा गिरी आल्टो, चालक की...

CNE Breaking – अल्मोड़ा : खाई में जा गिरी आल्टो, चालक की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां अल्मोड़ा—बेरीनाग मार्ग पर कनारीछीना के निकट एक कार खाई में गिर जाने से अल्मोड़ा के दुगालखोला निवासी चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना गत देर रात्रि की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़ेछीना—शेराघाट मोटर मार्ग में कनारीछीना के पास अल्टो कार के सड़क से लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई और इस दुर्घटना में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गत देर रात हुई इस घटना की जानकारी आज सुबह ग्रामीणों को पता चली। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि आल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि आल्टो कार संख्या यू के 01TA 35 18 बेरीनाग से वापस अल्मोड़ा लौटते समय रात्रि में कनारी छीना और जमराडी के बीच भौरा गधेरा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चालक दामोदर तिवारी 42 पुत्र गणेश तिवारी निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह घास के लिए जाती महिलाओं ने सबसे पहले खाई में गिरी वाहन को देखा उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर आसपास के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। वाहन में चालक के अलावा अन्य कोई सवार नहीं था। सूचना पर राजस्व निरीक्षक राजेश आर्य मौके पर पहुंचे, उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला तथा पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया।। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments