उत्तराखंड ब्रेकिंग : गहरी खाई में जा गिरी आल्टो, पति—पत्नी घायल

सीएनई रिपोर्टर यहां पौड़ी जनपद से एक कार हादसे की ख़बर आई है। मांडाखाल-सीकू घंडियाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार आज रविवार दोपहर को…

कालाढूंगी : जेसीबी से टकराई स्कूटी; एक की मौत, साथी गंभीर घायल

सीएनई रिपोर्टर

यहां पौड़ी जनपद से एक कार हादसे की ख़बर आई है। मांडाखाल-सीकू घंडियाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार आज रविवार दोपहर को अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार पति—पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज पौड़ी-मांडाखाल-सीकू घंडियाल मोटर मार्ग पर अचानक एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार घंडियाल निवासी संपत नेगी (44) व उनकी पत्नी सरिता देवी (38) गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर जिला अस्पताल भर्ती कराया है। यह लोग गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी भर्ती ​कराया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *