HomeAccidentअल्मोड़ा : खाई में गिरी आल्टो कार, 8 घायल, पुलिस ने चलाया...

अल्मोड़ा : खाई में गिरी आल्टो कार, 8 घायल, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू आपरेशन, ,7 हल्द्वानी रेफर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। रानीखेत से अमयाड़ी को जा रही टैक्सी आल्टो कार यहां किलकोट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक डेढ़ साल की बच्ची सहित कुल 8 लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीखेत से अमयाड़ी को जा रही कार संख्या यूके O1-टीए-3173 ग्राम किलकोट के पास 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। मौके पर तत्काल रानीखेत पुलिस टीम द्वारा पहुंच कर लोगों की मदद से सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय रानीखेत पहुंचाया गया।

घायलों में जगदीश पुत्र आनंद बल्लभ उम्र 40 वर्ष निवासी अमयाड़ी रानीखेत, दिव्या पत्नी महेंद्र उम्र 23 वर्ष निवासी टनवाड़ी मजखाली, महेंद्र पुत्र दीवान सिंह निवासी मजखाली उम्र 31 वर्ष, 04 नीमा देवी पत्नी गिरीश उम्र 40 वर्ष निवासी जनौली, गिरीश पुत्र मोहनराम उम्र 42 वर्ष निवासी जनौली, नीलम पत्नी महेंद्र उम्र 22 वर्ष निवासी रिची बिल्लेख, महेंद्र पुत्र गिरधारी लाल उम्र 26 वर्ष निवासी रिची बिल्लेख तथा एक डेढ़ वर्ष की बच्ची शामिल है। उल्लेखनीय है कि यह घटना राजस्व क्षेत्र में घटित हुई है। हैरानी की बात तो यह है कि इस वाहन में निर्धारित से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं। आल्टो कारण में अधिकतम 4 सवारी बैठ सकती हैं, लेकिन इसमें दोगुने से अधिक सवारी थी।

इधर रानीखेत संवाददाता के अनुसार दोपहर के वक्त बेहतर उपचार के लिए 7 घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। मात्र महेंद्र पुत्र गिरधारी लाल रानीखेत चिकित्सालय में है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments