HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा की बहनों की जोड़ी मनसा व गायत्री रावत ने जीता युगल...

अल्मोड़ा की बहनों की जोड़ी मनसा व गायत्री रावत ने जीता युगल में स्वर्ण पदक

ADVERTISEMENTS

👉 योनेक्स ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग प्राइज मनी टूर्नामेंट , बैंगलोर

सीएनई रिपोर्टर। 16 to 22 जुलाई तक बैंगलोर में चल रही योनेक्स ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग प्राइज मनी टूर्नामेंट का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, उत्तराखंड की बहनों की जोड़ी मनसा व गायत्री रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया।

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि महिला युगल के फाइनल में मनसा व गायत्री की जोड़ी ने पंजाब की जोड़ी राधिका व तन्वी शर्मा को 18-21, 21-11 व 21-17 से हराकर युगल ख़िताब जीत लिया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

सेमी फाइनल में मनसा व गायत्री ने हरियाणा की जोड़ी पालक शर्मा व उन्नति हुड्डा को 21-15, 19-21 व 21-18 से हराया था। क्वार्टर फाइनल में मनसा व गायत्री ने चंडीगढ़ की जोड़ी कनिका व तनीषा को 21-19 व 21-17 से हराया था।

मनसा रावत व गायत्री रावत की प्रारंभिक ट्रेनिंग कोच डीके सेन के सानिध्य में हुई। जहां मनसा ने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सब जूनियर पदक जीते थे। कोच डीके सेन के प्रकाश पादुकोण अकादमी बैंगलोर जाने पर मनसा व गायत्री के माता पिता भी सेन सर की कोचिंग के लिए ख़ुद भी बच्चों के साथ बैंगलोर प्रकाश पादुकोण अकादमी में चले गये।

आज मनसा व गायत्री की उत्कृष्ट सफलता को देखते हुए उनके माता पिता व कोच डीके सेन गदगद हैं। मनसा व गायत्री की इस विशिष्ट उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमिओं साथ उनके गृह जनपद से शुभकामना दी जा रही है। गृह जनपद से तमाम लोगों ने मनसा व गायत्री, उनके माता-पिता तथा कोच डीके सेन को बधाई दी है।

Exam Alert, 2023 : हाईस्कूल व इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा की तिथियां घोषित

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments