HomeUttarakhandAlmoraडांस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की लिटिल डांसर रिद्धिमा का छाया जलवा

डांस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की लिटिल डांसर रिद्धिमा का छाया जलवा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा/बागेश्वर। सक्षम म्यूजिक एवं डांस अकादमी बागेश्वर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की रिद्धिमा बिष्ट ने पहला पुरस्कार जीता है। कोरोना काल के बीच उत्तराखंड डांसिंग सुपर स्टार द्वारा आयोजित यू-ट्यूब डांस प्रतियोगिता में रिद्धिमा ने 5 हजार का ईनाम जीता है। प्रतियोगिता का निर्णय दर्शकों द्वारा वीडियो लाईक के आधार पर किया गया। फाइलन प्रतियोगिता में रिद्धिमा को 4 हजार 42 लाईक मिले। उनके निकटत प्रतिद्वन्दी श्रेया ध्याराकोटी को 4 हजार 32 लाईक मिले। अल्मोड़ा के न्यू इन्द्रा कालौनी निवासी 7 वर्षीय रिद्धिमा बिष्ट इससे पहले भी डांस में अपना कौशल दिखा चुकी हैं। अल्मोड़ा में साल 2019 में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में पहला पुरस्कार जीता था। रिद्धिमा के पिता भारतीय जीवन बीमा निगम में एचजीए पद पर कार्यरत हैं और माता ग्रहणी हैं। रिद्धिमा की उपलब्धि पर उनके पिता धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट और माता चन्द्रकला बिष्ट और डांस टीचर हर्ष टम्टा ने खुशी जाहिर की है। रिद्धिमा के प्रदर्शन पर न्यू इन्दिरा कालौनी और एलआईसी के लोगों ने खुशी प्रकट की है। रिद्धिमा की जीत की खुशी में अजय बोरा, भुवन कांडपाल, राजेश अल्मियां, दानिश अंशारी, प्रदीप जोशी, अर्जुन बिष्ट, पंकज भाकुनी, कैलाश रावत, विकाश नायक, राजू, मनीष खाती, चन्द्र बल्लभ, मनोज कांडपाल सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments