आज महिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से विधायक मनोज तिवारी का जन्मदिन कल्पवृक्ष में पूजा—अर्चना कर मनाया गया। कांग्रेस कमेटी की महिलाओं ने उनकी लंबी उम्र की और उज्जवल भविष्य की कामना की।
कल्पवृक्ष में पूजा अर्चना करने में कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति बिष्ट जिला महामंत्री राधा विष्ट, जिला सचिव तारा तिवारी, दीपा शाह, जिला प्रवक्ता पुष्पा पांडे, शोभा ढींगरा, जया जोशी आदि उपस्थित थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।